लाइव न्यूज़ :

झारखंडः दुमका में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में एसएसबी जवान शहीद, चार अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 2, 2019 09:56 IST

पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि रविवार तड़के एसएसबी के जवाब जंगलों में खोज अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी।

Open in App

दुमका, दो जून:झारखंड में दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि रविवार तड़के एसएसबी के जवाब जंगलों में खोज अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच माओवादियों को गोली लगी। वे सभी जंगलों में भाग गए। रमेश ने बताया कि मुठभेड़ में एसएसबी जवान नीरज छेत्री शहीद हो गए जबकि राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार जख्मी हो गए।

अधिकारी ने बताया कि राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है। वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :झारखंडनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण