लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, ट्रेन और मोबाइल सेवाएं की गईं निलंबित

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 11, 2018 11:26 IST

सेना को सूचना मिली थी कि खुडवानी इलाके के वानी मोहल्ला में आतंकी छिपे हैं। सेना ने सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App

श्रीनगर, 11 अप्रैलः दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में देर रात से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। लगातार फायरिंग की जा रही है। आतंकियों को मार गिराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 6 अन्य कंपनियों को मौके पर भेजा गया है। भारतीय जवान आतंकवादियों को मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इधर, आतंकवादियों से मुठभेड़ के चलते कुलगाम और अनंतनाग जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। वहीं, एहतियातन रूप से श्रीनगर-बनिहाल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। हालांकि, श्रीनगर-बारामूला मार्ग पर सामान्य रूप से ट्रेंने चलाई जा रही हैं। 

इससे पहले सेना को सूचना मिली थी कि खुडवानी इलाके के वानी मोहल्ला में आतंकी छिपे हैं। सेना ने सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। 

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के कंगन इलाके में बीते हफ्ते शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। जिसकी पहचान मुसाविर हसन वानी के रूप में हुई। वह बीटेक का छात्र था। उसका आतंकी हिजबुल से संपर्क बताया जा रहा है। वहीं,  अप्रैल महीने की शुरुआत नें अनंतनाग और शोपियां जिलों में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिसमें तीन आतंकवाद निरोधक अभियानों में 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। हालांकि इस अभियान में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे और चार आम लोगों को भी जान गंवानी पड़ी थी। 

दरअसल, 2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है। ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार