लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में एक आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

By निखिल वर्मा | Updated: June 18, 2020 13:31 IST

इससे पहले 3 जून को पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष आईईडी विशेषज्ञ अब्दुल रहमान उर्फ ‘फौजी भाई’ और दो अन्य स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया था.

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में इस साल सुरक्षा बलों ने 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया हैसिर्फ जून महीने में सुरक्षा बलों ने 27 आतंकवादियों को मार गिराया है. ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के थे।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के पम्पोरी इलाके के मीज में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षा बल के जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और अभियान अब भी जारी है। 

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में भी सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। मौके से एक एके राइफल और एक इंसास राइफल बरामद हुई थी। शनिवार को कुलगाम जिले में भी दो आतंकवादी मारे गए थे। आधिकारिक आकलन के अनुसार इस साल केन्द्र शासित प्रदेश में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें विभिन्न संगठनों के 10 से अधिक शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में कम से कम 28 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि पिछले पखवाड़े में 22 आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं, जनवरी और मई में 18-18 और फरवरी और मार्च में सात-सात आतंकवादी मारे गए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादीपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप