लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

By निखिल वर्मा | Updated: April 25, 2020 07:49 IST

इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में 50 आतंकी मारे गए हैं जबकि इस दौरान सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद हो गए. 2019 में राज्य में 160 आतंकियों को सेना ने ढेर किया था.

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया हैलॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर में अब तक 18 से ज्यादा आतंकी सेना के ऑपरेशन में मारे गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच एनकाउंटर दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी भी मारा गया है। मुठभेड़ अभी जारी है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में आतंकियों का डट कर जवाब दे रही है। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया है। याद दिला दें कि गोरीपोरा में ही 14 फरवरी 2019 को सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमला किया था। इस धमाके में 44 जवान शहीद हो गए थे।

कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच भी आतंकियों के हमले जारी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। दोनों ने कुछ घंटे पहले ही एक सिपाही का अपहरण किया था। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम के फ्रीसाल इलाके में सेना के गश्ती दल पर शाम में गोलीबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष अब तक 50 आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर में इस वर्ष अब तक आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियानों में जैश-ए- मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई शीर्ष कमांडरों समेत 50 आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों में सुरक्षा बलों के 17 जवान शहीद हुए हैं। मारे गए 50 आतंकवादियों में से 18 आतंकवादी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू बंद के दौरान मारे गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलाआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए