लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली गोलीबारी में एक जवान घायल

By भाषा | Updated: December 28, 2019 15:50 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कड़ेनार पुलिस शिविर से आज भारत तिब्बत सीमा पुलिस और डीआरजी के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था और दल जब बुरगुम गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला गया तथा उसे अस्पताल ले जाया गया।पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के बुरगुम गांव के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का जवान घायल हो गया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। प्रदेश के नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के बुरगुम गांव के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का जवान घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कड़ेनार पुलिस शिविर से आज भारत तिब्बत सीमा पुलिस और डीआरजी के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था और दल जब बुरगुम गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। नक्सली गोलीबारी में डीआरजी का जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला गया तथा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील