लाइव न्यूज़ :

'हर जिले में 25,000 लोगों को रोजगार' यहां पढ़ें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें

By स्वाति सिंह | Updated: June 18, 2020 17:11 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' को लॉन्च करेंगे। इसकी शुरूआत बिहार के खगड़िया जिले से होगी। साथ ही उन्होंने कहा, '116 जिलों में बड़ी संख्या में मजदूरों की वापसी हुई है, ये जिले 6 राज्यों में हैं। इन लोगों कै कौशल की सरकार ने मैपिंग की है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन के मकसद से सरकार एक बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रही है।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन के मकसद से सरकार एक बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना का नाम गरीब कल्याण रोजगार है। योजना की लॉन्चिंग 20 जून को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' को लॉन्च करेंगे। इसकी शुरूआत बिहार के खगड़िया जिले से होगी। साथ ही उन्होंने कहा, '116 जिलों में बड़ी संख्या में मजदूरों की वापसी हुई है, ये जिले 6 राज्यों में हैं। इन लोगों कै कौशल की सरकार ने मैपिंग की है।

गरीब कल्याण रोजगार अभियान का फंड बजट का हिस्सा है, इस योजना में प्रवासी मजदूर एसेट क्रिएशन में मदद करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत हर जिले में कम से कम 25,000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

-इस अभियान के तहत कम्युनिटी सैनिटाइजेशन कॉम्पलेक्स, ग्राम पंचायत भवन, वित्त आयोग के फंड के अंतर्गत आने वाले काम, नैशनल हाइवे वर्क्स, जल संरक्षण और सिंचाई, कुएं की खुदाई। पौधारोपण, हॉर्टिकल्चर, आंगनवाड़ी केंद्र, पीएमआवास योजना (ग्रामीण), पीएम ग्राम संड़क योजना, रेलवे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी RURBAN मिशन, पीएम KUSUM, भारत नेट के फाइबर ऑप्टिक बिछाने, जल जीवन मिशन आदि के काम कराए जाएंगे।

इस अभियान में बिहार के 32, उत्तर प्रदेश के 31, मध्य प्रदेश के 24, राजस्थान के 22 , ओडिशा के 4, झारखंड के 3 जिलों के प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा।

-इन जिलों में लगभग 67 लाख प्रवासी मजदूर हैं। इस योजना की समय सीमा 125 दिनों की है, इसके जरिए 25,000 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा

-श्रमिकों को उनके स्किल के अनुसार काम दिया जाएगा। जिससे कि उनकी रोजी-रोटी की व्यवस्था होगी।

-इस अभियान के तहत सरकार के 25 स्कीम्स में 50,000 करोड़ रुपये के काम कराए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को काम दिया जाएगा।

-116 जिलों में बड़ी संख्या में मजदूरों की वापसी हुई है, ये जिले 6 राज्यों में हैं। इन लोगों कै कौशल की सरकार ने मैपिंग की है

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' को लॉन्च करेंगे। बिहार के खगड़िया जिले से इसकी शुरुआत होगी। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील