लाइव न्यूज़ :

पंचायत्तीराज संस्थान, नगर निकाय के शिक्षकों को ईपीएफ का लाभ, एक अप्रैल से 15 प्रतिशत की वेतन वृद्धि

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:30 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा के अनुरुप राज्य के पंचायत्तीराज संस्थान और नगर निकाय के शिक्षकों के लिए नई सेवाशर्त नियमावली, उन्हें कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ और अन्य सुविधाएं देने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दी गई। 

Open in App

पटनाः मंत्रिपरिषद ने पंचायत्तीराज संस्थान और नगर निकाय के शिक्षकों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ देने और एक अप्रैल से उनके मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर.के. महाजन, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार एवं वित्त तथा उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी दी। 

अपर मुख्य सचिव महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा के अनुरुप राज्य के पंचायत्तीराज संस्थान और नगर निकाय के शिक्षकों के लिए नई सेवाशर्त नियमावली, उन्हें कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ और अन्य सुविधाएं देने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दी गई। 

उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों के ईपीएफ पर करीब 815 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पंचायत्तीराज संस्थानों एवं नगर निकाय संस्थानों अन्तर्गत कार्यरत शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को 01 अप्रैल, 2021 को देय मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। 

महाजन ने कहा कि वर्तमान में उक्त कोटि के कार्यरत शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों की संख्या लगभग 3.5 लाख है और इनकी वेतन वृद्धि पर अनुमातिक वार्षिक व्यय 1,950 करोड़ रुपये का होगा। 

महाजन ने कहा कि राज्य के पंचायतीराज संस्थान एवं नगर निकाय के शिक्षकों की सेवाशर्तों को बेहतर बनाने हेतु बिहार जिला परिषद माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2020, बिहार नगर निकाय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार॑वाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2020, बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2020 एवं बिहार नगर प्रारंभिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2020 की स्वीकृति प्रदान की गई है। आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 28 एजेंडों पर निर्णय लिया गया। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप