लाइव न्यूज़ :

एसएमएस अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:06 IST

Open in App

जयपुर, चार जनवरी जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों ने कथित रूप से नर्सिंग कर्मचारी से मारपीट की और वार्ड में तोड़फोड़ की। मारपीट की घटना से नाराज अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार को काम बहिष्कार किया जिससे अस्पताल की सेवाएं कुछ घंटों के लिये बाधित हुई।

इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों को उनकी अन्य मांगों को मानने का आश्वासन दिए जाने के बाद वे काम पर लौटे।

अशोक नगर थानाधिकारी सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि तीन दिन पूर्व एक सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था जिसकी रविवार रात को मौत हो गई थी। उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने सोमवार तड़के अस्पताल के एक नर्सिंग कर्मचारी के साथ मारपीट की और वार्ड में तोड़फोड़ की।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मृतक के परिवार के एक सदस्य की ट्रॉमा सेंटर के सफाई कर्मी के साथ कहासुनी हो गई थी। मरीज की मौत के बाद नाराज परिजनों ने गुस्से में सोमवार को नर्सिंग कर्मचारी के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि तीन लोगों गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

नर्सिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया और अस्पताल के अधीक्षक के कमरे के सामने प्रदर्शन किया।

चौधरी ने कहा, ‘‘न्यूरोसर्जरी वार्ड के नर्सिंग कर्मचारी मुनीराज मीणा को आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। मरीज को पूर्व में इस वार्ड में भर्ती करवाया गया था जिसे बाद में आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई। हमने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के साथ साथ वार्ड में सीसीटीवी कैमरा, नर्सिंग कर्मचारियों की सुरक्षा मजबूत करने और अशोक नगर थाने की एक चौकी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में स्थापित करने करने की मांग की है।’’

उन्होंने कहा कि अधीक्षक के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आये है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चिकित्साकर्मी, नर्सिंगकर्मी या किसी भी मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी और मारपीट जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के सख्त निर्देश भी दिए हैं।

चिकित्सा मंत्री ने एसएमएस अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा ने बातचीत कर उन्हें इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मारपीट की घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज करवाने के भी निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर