लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात सांख्यिकीविद् और गणितज्ञ सी आर राव ने पूरे किए 100 वसंत, जानिए इनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2020 13:39 IST

डीएसटी सचिव आशुतोष शर्मा ने उन्हें संस्थान का निर्माणकर्ता बताते हुए कहा कि राव ने वैज्ञानिकों, गणितज्ञों और सांख्यिकीविदों की कई पीढ़ियों को प्रशिक्षित किया। शर्मा ने कहा, ‘‘जहां विज्ञान में अलग-अलग कार्यक्षेत्र (क्षेत्र) हैं, सांख्यिकी एक क्षैतिज है, जो इन सभी की सीमाओं को काटती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देविज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने उन्हें बुधवार को सम्मानित किया और इस कार्यक्रम में शीर्ष वैज्ञानिक, गणितज्ञ और सांख्यिकीविदों ने भाग लिया।प्रोफेसर सी आर राव 70 साल पहले से आंकड़ों के विज्ञान पर काम कर रहे हैं और अपने समय से बहुत आगे हैं। वह न केवल एक वैज्ञानिक है, बल्कि एक संस्था निर्माता भी है।10 सितंबर, 1920 को कर्नाटक के हुविनाहदगली में जन्मे राव ने आंध्र विश्वविद्यालय में गणित में परास्नातक की डिग्री पूरी की।

नई दिल्लीः सांख्यिकी के क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान के लिए प्रख्यात सांख्यिकीविद् और गणितज्ञ सी आर राव ने 100 वसंत पूरे कर लिए। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने उन्हें बुधवार को सम्मानित किया और इस कार्यक्रम में शीर्ष वैज्ञानिक, गणितज्ञ और सांख्यिकीविदों ने भाग लिया।

डीएसटी सचिव आशुतोष शर्मा ने उन्हें संस्थान का निर्माणकर्ता बताते हुए कहा कि राव ने वैज्ञानिकों, गणितज्ञों और सांख्यिकीविदों की कई पीढ़ियों को प्रशिक्षित किया। शर्मा ने कहा, ‘‘जहां विज्ञान में अलग-अलग कार्यक्षेत्र (क्षेत्र) हैं, सांख्यिकी एक क्षैतिज है, जो इन सभी की सीमाओं को काटती है।’’ उन्होंने कहा,‘‘प्रोफेसर सी आर राव 70 साल पहले से आंकड़ों के विज्ञान पर काम कर रहे हैं और अपने समय से बहुत आगे हैं। वह न केवल एक वैज्ञानिक है, बल्कि एक संस्था निर्माता भी है।”

शर्मा ने कहा कि देश और दुनिया हमेशा प्रो राव के सांख्यिकी के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए ऋणी रहेगी। 10 सितंबर, 1920 को कर्नाटक के हुविनाहदगली में जन्मे राव ने आंध्र विश्वविद्यालय में गणित में परास्नातक की डिग्री पूरी की। उन्होंने पश्चिम बंगाल के कलकत्ता विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में भी परास्नातक किया।

राव 'क्रैमर राव इनइक्वेलिटी', 'राव ब्लैकवेलिसेशन' और 'राव मैट्रिक' जैसी अवधारणाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 40 साल तक भारतीय सांख्यिकी संस्थान में भी काम किया। बाद में, वह अमेरिका चले गए और 25 साल तक पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में काम किया।

उन्होंने हैदराबाद में सी आर राव एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर साइंस (एआईएमएससीएस) की भी स्थापना की। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने कहा कि राव के काम से देश को काफी फायदा हुआ है। 

टॅग्स :दिल्लीतेलंगानाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?