लाइव न्यूज़ :

इंडिगो के बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे विमान की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद लिया फैसला

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2023 11:26 IST

बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही तेलंगाना एयरपोर्ट पर विमान इंडिगो विमान की लैंडिंग कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग तेलंगाना एयरपोर्ट पर कराई गई लैंडिंग विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं

हैदराबाद: बेंगलुरु के वाराणसी जा रहे इंडिगो के विमान की मंगलवार सुबह तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ये फैसला लिया गया है।

विमान को आज सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। इंडिगो के इस विमान 6E897 में करीब 137 यात्री सवार थे और जैसे ही विमान के कप्तान को खराबी की सूचना मिली विमान को फौरन एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। 

नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार, सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि पायलट के तकनीकी खराबी के बारे में पता चलने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ लिया गया।

एयरलाइन ने बताया कि विमान फिलहाल तेलंगाना में है और जरूरी निरीक्षण किया जा रहा है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए यात्रियों को वाराणसी ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया है। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद हैं। 

टॅग्स :इंडिगोIndigo AirlinesवाराणसीतेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह