लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने इसरो को दी बधाई, गगनयान के विकास इंजन के सफल परीक्षण पर किया ट्वीट

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 15, 2021 12:14 IST

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने इसरो को विकास इंजन के सफल परीक्षण पर बधाई दी । विकास इंजन का सफल परीक्षण भारत के गगनयान मिशन के लिए बेहद अहम है ।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो के विकास इंजन के सफल परीक्षण पर एलोन मस्क ने दी बधाईउन्होंने इसरो के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा- बधाईइसरो ने गगनयान के विकास इंजन का सफल परीक्षण किया

दिल्ली : स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने विकास इंजन के तीसरे सफल परीक्षण पर इसरो को बधाई दी है । विकास इंजन भारत के गगनयान मिशन की एक अहम कड़ी है । इंजन परीक्षण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए मस्क ने सिर्फ एक शब्द में लिखा- बधाई । दरअसल इसरो ने बुधवार को कहा कि उसने मानव रेटेड GSLV MK III वाहन का मानव युक्त मिशन के लिए इंजन योग्यता का परीक्षण किया और यह सफल भी रहा ।

इसरो ने कहा कि इंजन को तमिलनाडु के महेंद्र गिरी में अंतरिक्ष एजेंसी के परिसर में 240 सेकंड के लिए दागा गया था । इसमें कहा गया कि  इंजन परीक्षण के उद्देश्यों को पूरा किया गया और इंजन हमारे सभी पैरामीटर से मेल खाता है ।

एलन मस्क की खुद की एक कंपनी स्पेसएक्स है, जिसकी स्थापना उन्होंने 2002 में की थी । इसके पीछे उनका उद्देश्य था कि अंतरिक्ष परिवहन की लागत को कम करना।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी होने के बावजूद मास्क ने अक्सर इसरो के प्रयासों की प्रशंसा की है । जब इसरो ने फरवरी 2017 में एक ही रॉकेट पर 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था, तो मस्क ने कहा था कि वह रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि से बहुत प्रभावित है।

यही नहीं जब पिछले साल स्पैक्सएक्स में फाल्कन 9 पर अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च किया था तो इसरो ने स्पेसएक्स और मस्क को इसके लिए बधाई दी थी ।

आपको बता दें कि भारत के गगनयान मिशन को 2022 की शुरुआत में ही लांच किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसका समय लंबा खींच गया । मिशन का उद्देश्य भारतीय वाहन GSLV MKIII में मनुष्य को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करना है और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना है। 

टॅग्स :इसरोजिओमार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर