लाइव न्यूज़ :

ऐलनाबाद उपचुनाव: इनेलो नेता अभय चौटाला की भाजपा के कांडा पर बढ़त बरकरार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो नवंबर हरियाणा में सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गोविंद कांडा से 2,270 मतों की बढ़त बनाई हुई है।

इस सीट के उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में चौटाला के विधायक पद से जनवरी में इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, इनेलो उम्मीदवार ने कांड़ा से 2,270 मतों की बढ़त बनायी हुई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बेनीवाल तीसरे स्थान पर हैं। अभी तक की मतगणना के मुताबिक, चौटाला को 6,915 वोट मिले हैं जबकि कांडा को 4,645 और बेनीवाल को 4,174 वोट मिले हैं। चुनावी मैदान में कुल 19 प्रत्याशी है और उनमें से ज्यादातर निर्दलीय हैं। मुख्य मुकाबला चौटाना, बेनीवाल और जेजेपी के समर्थन वाले भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा के बीच है।

हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और विधायक गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा पिछले महीने ही सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए हैं। इनेलो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय चौटाला ने 2000 में सिरसा जिले में रोरी विधानसभा उपचुनाव जीता था। उन्होंने 2010 में ऐलनाबाद से उस समय उपचुनाव जीता था, जब इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने जींद जिले में उचाना सीट को बरकरार रखने के लिए ऐलनाबाद सीट खाली कर दी थी। ओम प्रकाश चौटाला ने 2009 में उचाना और ऐलनाबाद दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था और जीते थे।

ऐलनाबाद में 2010 के उपचुनाव में अभय सिंह चौटाला ने इस सीट से जीत दर्ज की थी और 2014 के चुनाव में भी इस सीट से जीत को बरकरार रखा था। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में फिर से ऐलनाबाद से जीत हासिल की। उस समय वह विधानसभा में पहुंचने वाले इनेलो के एकमात्र विधायक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए