लाइव न्यूज़ :

एल्गर परिषद मामला: गौतम नवलखा की जमानत याचिका विशेष एनआईए कोर्ट ने की खारिज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 5, 2022 15:36 IST

मुंबई की तलोजा जेल में बंद गौतम नवलखा ने सोमवार को जेल से रिहाई के लिए एनआईए कोर्ट में जमानत याचिका पेश की, जिसे स्पेशल जज राजेश कटारिया ने खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए कोर्ट ने गौतम नवलखा की जमानत याचिका खारिज की गौतम नवलखा एल्गार परिषद मामले में मुंबई के तलोजा जेल में बंद हैं पुणे पुलिस ने भीमाकोरे गांव हिंसा के बाद हुई जांच के आधार पर अगस्त 2018 को उन्हें गिरफ्तार किया था

मुंबई: स्पेशल एनआईए कोर्ट ने सोमवार को एल्गर परिषद-माओवादी संबंध के मामले में जेल में बंद गौतम नवलखा को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया। गौतम नवलखा इस मामले में 28 अगस्त, 2018 को गिरफ्तार हुए थे और तभी से सलाखों के पीछे हैं।

मुंबई की तलोजा जेल में बंद गौतम नवलखा ने जेल से रिहाई पाने के लिए एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज राजेश जे कटारिया के समक्ष सोमवार को अपनी जमानत याचिका पेश की, जिसे जज राजेश कटारिया ने एनआईए का पक्ष जानने के बाद खारिज कर दिया।

मालूम हो कि गौतम नवलखा को 31 दिसंबर 2017 को पुणे के शनिवारवाड़ा में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। पुणे पुलिस ने एल्गार सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध दावा किया था कि उसके कारण पुणे के बाहरी इलाके में स्थित कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास अगले दिन भारी हिंसा हुई थी।

इसके साथ ही पुणे पुलिस ने यह भी दावा किया था कि गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों को प्रतिबंधित माओवादियों का समर्थन प्राप्त था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने का फैसला लिया।

एनआईए ने केंद्र के आदेश पर पुणे पुलिस से यह मामला अपने हाथ में ले लिया था। इस केस में एनआईए ने एक दर्जन से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को आरोपी बनाया है, जिनमें से ज्यादातर लोग अब भी सलाखों के पीछे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :Gautam NavlakhaएनआईएमुंबईNIAMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर