लाइव न्यूज़ :

तेज रफतार रेलगाडी से टकराकर हथिनी, उसके शावक की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:15 IST

Open in App

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के पीपलपडाव क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर एक ​हथिनी और उसके शावक मौत हो गयी । तराई सेंट्रल वन प्रभाग की प्रभागीय वन अधिकारी अभिलाषा सिंह ने बताया कि आगरा से रामनगर आने वाली आगर फोर्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से रिजर्व वन क्षेत्र में सुबह छह बजे यह हादसा हुआ । हादसे में प्राण गंवाने वाली ​हथिनी का शावक भी मादा है । उन्होंने बताया कि रेलवे ने आरक्षित वन क्षेत्र से गुजरते रेलवे ट्रैक पर रेलगाडी की अधिकतम रफ़्तार 100 किमी प्रतिघंटा निर्धारित की गयी है । रेलगाडी के लोकोपायलेट के विरुद्ध वन अपराध पंजीकृत कर लिया गया है । दुर्घटना के बाद हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ धमका जिससे रेलगाडियों की आवाजाही कई घंटे तक बाधित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो