लाइव न्यूज़ :

गर्भवती हथिनी मौत मामलाः केरल में BJP सांसद मेनका गांधी के खिलाफ केस दर्ज, दंगा भड़काने की मंशा का लगा आरोप

By भाषा | Updated: June 6, 2020 05:33 IST

गर्भवती हथिनी मौत मामलाः पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने ट्वीट किया था कि ‘मलप्पुरम अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है, खास तौर से पशुओं के खिलाफ।’’ इसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पल्लकड़ में 27 मई को हुई गर्भवती हथिनी की मौत के संदर्भ में कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने को लेकर राज्य पुलिस ने भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मेनका गांधी ने दंगा भड़काने की मंशा से मलप्पुरम के लोगों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए हैं।

मलप्पुरम: केरल के पल्लकड़ में 27 मई को हुई गर्भवती हथिनी की मौत के संदर्भ में कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने को लेकर राज्य पुलिस ने भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मलप्पुरम जिला पुलिस प्रमुख अब्दुल करीम यू ने बताया कि जलील नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मेनका गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा फैलाने की मंशा से जानबूझकर भड़काना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मेनका गांधी ने दंगा भड़काने की मंशा से मलप्पुरम के लोगों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मेनका के खिलाफ छह शिकायतें मिली हैं। 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट किया था कि ‘मलप्पुरम अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है, खास तौर से पशुओं के खिलाफ।’’ इसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं। मेनका ने कहा, ‘‘कभी किसी शिकारी या वन्य जीवों की हत्या करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसलिए वे ऐसा करते रहते हैं।’’ 

भाजपा सांसद मेनका गांधी द्वारा स्थापित पशु अधिकार गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘पीपुल्स फॉर एनिमल्स’ की वेबसाइट को कुछ लोगों के एक समूह ने शुक्रवार को हैक कर लिया। केरल जिले में एक गर्भवती हथिनी की मौत के संदर्भ में मलप्पुरम जिले के बारे में उनकी एक टिप्पणी को लेकर यह हैकिंग की गयी है। वेबसाइट को हैक करने के बाद उस पर लिखा गया है, ‘‘मेनका गांधी ने एक गर्भवती हथिनी की दुखद मौत को गंदी राजनीति में घसीट लिया।’’ 

वेबसाइट पर प्रसारित संदेश में कहा गया है कि यह घटना पालक्कड जिले में हुयी और हम सब जानते हैं कि आपने जानबूझकर मलप्पुरम जिले को इसमें घसीटा ताकि सांप्रदायिक रूप से प्रेरित झूठी जानकारी फैलायी जा सके। इसमें कहा गया है, "आपका एजेंडा स्पष्ट है, जानवरों के लिए प्यार मुसलमानों के प्रति नफरत से जुड़ा हुआ है।’’ 

टॅग्स :मेनका गाँधीहाथीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम