लाइव न्यूज़ :

जून में मालवा-निमाड़ में 17 फीसदी बढ़ी बिजली खपत, इंदौर में 16 जून को रिकॉर्ड एक करोड़ तीन लाख यूनिट बिजली की मांग

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 3, 2021 14:45 IST

कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के बाद खासकर आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी के चलते पश्चिमी मध्य प्रदेश में जून के दौरान बिजली की खपत 17 फीसद बढ़कर 187 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल जून में पश्चिमी मध्य प्रदेश में 160 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई थी।पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक आला अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।कंपनी सूबे के मालवा-निमाड़ अंचल के 15 जिलों में बिजली आपूर्ति का जिम्मा संभालती है।

इंदौरः मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस जून माह में पिछले वर्ष के जून की तुलना में सत्रह फीसदी ज्यादा बिजली वितरित की है।

जून 2021 में कुल 187 करोड़ यूनिट बिजली का गुणवत्ता के साथ वितरण हुआ। इंदौर शहर में 16 जून को रिकार्ड एक करोड़ तीन लाख यूनिट की आपूर्ति की गई। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक  अमित तोमर ने बताया कि मालवा और निमाड़ के सभी 15 जिलों में गुणवत्ता से बिजली वितरण हो रहा है।

जून में 187 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ है, जो पिछले वर्ष के जून की तुलना में 27 करोड़ करोड़ यूनिट ज्यादा है। इस तरह सत्रह फीसदी बिजली ज्यादा वितरित हुई है।  जून में कंपनी की दैनिक औसत आपूर्ति छः करोड़ यूनिट से ज्यादा रही।

इंदौर शहर में 16 जून को रिकार्ड स्तर पर 1 करोड़ तीन लाख यूनिट बिजली की मांग रहने पर गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति की गई। प्रबंध निदेशक ने बताया कि कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों में जून में मानसून पूर्व मेंटनेंस कार्य भी किया गया, लगभग 1900 फीडरों पर कार्य किया गया, इससे भी आपूर्ति में और सुधार आया है। अभी आबादी क्षेत्र में औसत आपूर्ति 23.50 घंटे से लेकर 23.55 घंटे है।

जून में कहां कितनी ज्यादा आपूर्ति

इंदौर जिला    4.5 करोड़ यूनिट

उज्जैन       2.25 करोड़ यूनिट

देवास       2 करोड़ यूनिट

खरगोन      4 करोड़ यूनिट

रतलाम      73 लाख यूनिट

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरशिवराज सिंह चौहानभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए