लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा-बिना पैसे के कोई काम नहीं होता

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2022 17:45 IST

प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के के क्रम में बेतिया के एक गांव में आम जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में लालू राज में अपराधियों का बोलबाला था तो वहीं इस सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने कहा- इस सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला हैचुनावी रणनीतिकार ने कहा- क्षेत्र में पार्टियां बिना काम किए ही वोट लेने आ जाती हैं और वोट लेकर चली जाती हैबोले- अगर जनता तीसरा मोर्चा बना लिया तब इन पार्टियों का क्या होगा?

पटना: बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में भ्रष्टाचार का पोल खोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश को एक बार फिर आड़े हाथो लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता है। लालू के राज में अपराधियों का बोल- बाला था तो वही नीतीश राज में भ्रष्टाचारियों का बोल बाला है।

प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के के क्रम में बेतिया के एक गांव में आम जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में लालू राज में अपराधियों का बोलबाला था तो वहीं इस सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां जनता से फ्री में वोट लेती हैं। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्टियां बिना काम किए ही वोट लेने आ जाती हैं और वोट लेकर चली जाती है जो अब हरगिज होने नही देंगे। अगर जनता तीसरा मोर्चा बना लिया तब इन पार्टियों का क्या होगा? साथ ही उन्होंने स्थानीय सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पर भी जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के नाम पर चुनाव जीतते हैं। इनकी जनता में कितनी पकड़ है, इनको खुद समझ होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एक नया प्रयोग किया जा रहा है। कुछ लोग ये भ्रम पाले हुए हैं कि जदयू-भाजपा के खिलाफ गठबन्धन है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए