लाइव न्यूज़ :

बंगाल के चार नगर निगमों के चुनाव 22 जनवरी को

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:03 IST

Open in App

कोलकाता, 27 दिसंबर पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि चार नगर निगमों- सिलीगुड़ी, चंदननगर, विधाननगर व आसनसोल के चुनाव 22 जनवरी को कराए जाएंगे।

हावड़ा नगर निगम के विभाजन के प्रस्ताव को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवाद के बीच आयोग ने हावड़ा के लिए चुनाव की तारीख घोषित नहीं की। राज्य निर्वाचन आयुक्त सौरव दास ने यहां अपने कार्यालय में घोषणा की कि 22 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 दिसंबर से शुरू होगी।

दास ने संवाददाताओं से कहा, "नामांकन की आखिरी तारीख तीन जनवरी है। इसके अगले दिन नामांकन की जांच की जाएगी। छह जनवरी को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी।’’

इन चार में से आसनसोल 106 सीटों के साथ सबसे बड़ा नगर निगम है। इसके बाद सिलीगुड़ी में 47, चंदननगर में 33 और बिधाननगर में 41 वार्ड हैं। मतों की गिनती 25 जनवरी को होगी।

दास ने कहा कि मतदान वाले क्षेत्रों में सोमवार से आदर्श आचार संहिता लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो