लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 1.82 करोड़ मतदाता, 1169 उम्मीदवार, कुल 19,578 मतदान केंद्र, कौन बाजी मारेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 13:20 IST

हरियाणा की अद्यतन मतदाता सूची एवं अन्य अहम आंकड़ों के बारे में निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ब्योरे के मुताबिक़ राज्य मे कुल 1,82,82,570 मतदाता हैं। इनमें 97.7 लाख पुरुष और 85 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 724 अनिवासी भारतीय और 1.07 लाख सर्विस वोटर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1064 पुरुष, 104 महिलाएं और एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। सर्वाधिक 25 उम्मीदवार हांसी सीट पर और सबसे कम छह उम्मीदवार अंबाला केंट और शाहबाद (सुरक्षित) सीट पर हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान में राज्य के लगभग 1.82 करोड़ मतदाताओं को 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करने का अधिकार होगा।

हरियाणा की अद्यतन मतदाता सूची एवं अन्य अहम आंकड़ों के बारे में निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ब्योरे के मुताबिक़ राज्य मे कुल 1,82,82,570 मतदाता हैं। इनमें 97.7 लाख पुरुष और 85 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 724 अनिवासी भारतीय और 1.07 लाख सर्विस वोटर शामिल हैं।

राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1064 पुरुष, 104 महिलाएं और एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। सर्वाधिक 25 उम्मीदवार हांसी सीट पर और सबसे कम छह उम्मीदवार अंबाला केंट और शाहबाद (सुरक्षित) सीट पर हैं।

हरियाणा की चुनावी दौड़ में राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त एकमात्र दल इनेलो है। राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर, बसपा ने 87 और क्षेत्रीय दल इनेलो ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। जजपा सहित अन्य दलों ने 434 उम्मीदवार चुनाव मे उतारे हैं।

जबकि 375 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान मे हैं। आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिये राज्य में कुल 19,578 मतदान केंद्र पर 27,611 ईवीएम की मदद से मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली है। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह हुड्डाअमित शाहनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?