लाइव न्यूज़ :

"हिंदुस्तान में इलेक्शन किए जा रहे चोरी, ये सच्चाई है...", राहुल गांधी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 14:33 IST

Bihar Assembly Election 2025: राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं।

Open in App

Bihar Assembly Election 2025: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन चुप नहीं बैठेगा और संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगा। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है। महाराष्ट्र में भी चोरी की। हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची मांगी, वीडियो मांगे, लेकिन उन्होंने हमें नहीं दिया। सरकार ने वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया। महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए।’’

उनका कहना था, ‘‘कर्नाटक में हमने अध्ययन किया है और भयंकर चोरी पकड़ी है। मैं ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में आपको और चुनाव आयोग को बता सकता हूं कि कहां और कैसे चोरी की जा रही है। हम खेल समझ गए हैं। हमने कर्नाटक में एक निर्वाचन क्षेत्र चुना और उसे पूरी तरह से समझा। छह महीने लगे और हमने चुनाव चोरी करने का इनका सारा सिस्टम समझ लिया है।’’

उनके मुताबिक, अध्ययन से यह पता चला है कि कैसे नए वोटर बनते हैं, कौन वोट करता है और कहां से वोट होता है। राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘इनको समझ आ गई है कि हमने इनकी चोरी पकड़ ली है। इसलिए अब ये बिहार में पूरा का पूरा सिस्टम (चुनाव चोरी का) नए तरीके से कर रहे हैं। ये मतदाताओं का नाम हटाएंगे और नए तरीके से सूची बनाएंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। ये सच्चाई है हिंदुस्तान की।’’ बाद में राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है। महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया। कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की, वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बिहार में एसआईआर के नाम पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता जोर देते हुए कहा, ‘‘ हम चुप नहीं बैठेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन जन अधिकार की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगा।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीबिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो