लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा और कांग्रेस प्रमुख खड़गे जवाब दें?, आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर आयोग ने सोमवार दोपहर 1 बजे तक मांगा जवाब...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 18:14 IST

Elections 2024: आयोग ने उसके द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए परामर्श को याद दिलाते हुए कहा कि स्टार प्रचारकों और नेताओं पर नजर रखी जाए ताकि लोक व्यवस्था का उल्लंघन न हो।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने दोनों दलों को एक-दूसरे की शिकायत भेजीं और उनसे जवाब मांगा।सोमवार (18 नवंबर) अपराह्न एक बजे तक दोनों पार्टी के प्रमुखों से औपचारिक जवाब मांगा है।चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन किया जा सके।

Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराए जाने पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को दोनों दलों के प्रमुख से उनके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है। निर्वाचन आयोग ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अलग-अलग पत्र लिखकर उनसे एक-दूसरे की शिकायत पर जवाब देने को कहा है। आयोग ने दोनों दलों को एक-दूसरे की शिकायत भेजीं और उनसे जवाब मांगा।

निर्वाचन आयोग ने सोमवार (18 नवंबर) अपराह्न एक बजे तक दोनों पार्टी के प्रमुखों से औपचारिक जवाब मांगा है। आयोग ने उसके द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए परामर्श को याद दिलाते हुए कहा कि स्टार प्रचारकों और नेताओं पर नजर रखी जाए ताकि लोक व्यवस्था का उल्लंघन न हो और चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन किया जा सके। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगमल्लिकार्जुन खड़गेजेपी नड्डाBJPकांग्रेसविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो