लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, बोले: "नीतीश के पास न दल बचा है और न इमेज"

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2023 17:54 IST

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके पास अब न दल बचा, न इमेज, भला उन्हें कैसे इंडिया का संयोजक बनाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर किया बेहद तीखा हमला प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब न दल बचा है और न इमेज बचा हैनीतीश की हालत इतनी खराब है कि अपने राज्य में उनका पैर रखने का ठिकाना नहीं है

पटना: मुंबई में विपक्षी दलों के नए गठबंधन 'इंडिया' की होने वाली बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यह कहे जाने पर कि “हमको कुछ नहीं बनना है।” बिहार की सियासत में उबाल आ गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब न दल बचा, न इमेज, उन्हें संयोजक कैसे बनाया जाए? विपक्षी एकता के संदर्भ में बात की जाए तो नीतीश की हालत इतनी खराब है कि अपने राज्य में उनका पैर रखने का ठिकाना नहीं है, तो देश के स्तर पर भला क्या करेंगे?

इसके आगे पीके ने कहा कि अगर आप ऑर्डर में देखें, तो सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। उसके बाद तृणमूल, उसके बाद डीएमके है, जो पूरे-पूरे राज्य जीतकर बैठे हैं, उनके पास 20-20, 25-25 एमपी भी हैं। वे अपने राज्यों में जीतने का दावा कर सकते हैं लेकिन नीतीश कुमार के पास कुछ भी नहीं है। उनके पास तो न दल बचा है, न इमेज बचा है तो भला किस आधार पर उनको संयोजक बना दिया जाएगा?

आप कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल में जाकर देखिए भला कौन नीतीश कुमार की चर्चा कर रहा है? उधर, लालू यादव के इस बयान के बाद कि कई संयोजक बनेंगे, नीतीश के इस बयान के बड़े अर्थ निकाले जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जदयू के कई बड़े नेता भी बोल रहे हैं कि नीतीश जी ने कभी इच्छा नहीं जताई है, लेकिन उनमें प्रधानमंत्री बनने के भी योग्यता है। लेकिन, इंडिया अलायंस की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं है कि नीतीश कुमार ‘सूत्रधार’ की भूमिका से आगे बढ़ेंगे।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहारभारतराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप