लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीति कार प्रशांत किशोर पहले ही चुनाव में खा गए गच्चा, बदलना पड़ रहा है उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2024 17:18 IST

प्रशांत किशोर ने बड़े ही तामझाम के साथ यह ऐलान किया था कि तरारी विधानसभा सीट से सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह जन सुराज के उम्मीदवार होंगे। इस दौरान जनरल साहब भी लंबी चौडी बातें की थी। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि पीके ने जिस प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है, वह बिहार में चुनाव ही नहीं लड़ सकते हैं।

Open in App

पटना: चुनावी रणनीतिकार से बिहार की सियासत में अपनी धमक जमाने निकले प्रशांत किशोर को पहली बार के चुनाव में गच्चा खा गए हैं। दरअसल, उनकी पार्टी जन सुराज के लिए तरारी विधानसभा सीट के लिए घोषित उम्मीदवार के चुनाव लड़ने पर ही खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में उनके सामने उम्मीदवार बदलने की नौबत आ गई है। प्रशांत किशोर ने बड़े ही तामझाम के साथ यह ऐलान किया था कि तरारी विधानसभा सीट से सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह जन सुराज के उम्मीदवार होंगे। 

इस दौरान जनरल साहब भी लंबी चौडी बातें की थी। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि पीके ने जिस प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है, वह बिहार में चुनाव ही नहीं लड़ सकते हैं। बता दें कि श्रीकृष्ण सिंह राज्य के वोटर ही नहीं हैं। बिहार का वोटर नहीं होने के कारण रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जिस वजह से पार्टी ने सोमवार को घोषणा की है कि वह तरारी में अपना उम्मीदवार में नया उम्मीदवार उतारेगी। 

अब इस सीट से प्रशांत किशोर मंगलवार को आरा में नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। जन सुराज पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि तरारी, बेलगांज, इमामगंज और रामगढ़ सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में वो बिहार की राजनीति में अपना छाप छोड़ेंगे। लेकिन चार सीट के उम्मीदवारों के चुनाव में ही पार्टी की तैयारी की पोल खुल गई और उन्हें पुराना नाम वापस लेकर अब नया नाम सामने रखना होगा।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण