लाइव न्यूज़ :

मायावती ने उठाए EVM पर सवाल, कहा- दुनिया के देशों की तरह ही बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए

By भाषा | Updated: June 23, 2019 15:32 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को आरोप लगाया कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए एकतरफा चुनाव परिणाम अप्रत्याशित और जन-अपेक्षा के विपरीत हैं और यह बिना सुनियोजित गड़बड़ी तथा धांधली के संभव नहीं है। प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने मांग की कि इस हालात को देखते हुए ईवीएम के बदले दुनिया के अन्य देशों की तरह ही मतपत्रों से चुनाव कराया जाना चाहिए।बसपा के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय बैठक में ‘‘ईवीएम के मार्फत लोकतंत्र व जनमत को हाईजैक करने की राष्ट्रीय चिन्ता’’ पर विचार-विमर्श किया गया तथा यह पाया गया कि ’एक देश, एक चुनाव’ नामक भाजपा का ‘नया पाखण्ड’ वास्तव में इनकी चुनावी धांधलियों पर पर्दा डालने तथा बार-बार चुनाव में गड़बड़ी करके जीतने से बचने का प्रयास है ।बसपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी की इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अतिरिक्त जिला संयोजक भी शामिल हुये । उन्होंने बताया कि बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन तथा डिजीटल घड़ियां बाहर रखवा ली गयी थी।बैठक के बाद पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''भाजपा की जीत में अगर धांधली नहीं है और उसे भारी जनमत प्राप्त है तो फिर भाजपा जनता के बीच जाने से क्यों डरती है तथा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की व्यवस्था से क्यों कतरा रही है ।’’विभिन्न राज्यों और खासकर उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में इस प्रकार की शिकायतें सुनने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ‘‘भाजपा के पक्ष में जो एकतरफा चुनाव परिणाम आये हैं वे अप्रत्याशित और जनअपेक्षा के विपरीत हैं, जो बिना किसी सुनियोजित गड़बड़ी व धांधली के संभव ही नहीं है। इसीलिए ईवीएम को हटाकार दुनिया के अन्य देशों की तरह ही बैलेट पेपर से चुनाव अपने देश में भी कराया जाना चाहिए।''मायावती ने कहा, ''देश के लगभग सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर एकमत हैं, लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग इसके खिलाफ हैं जिससे देश में बेचैनी है।'' 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए