लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में किसकी बनेगी सरकार, यहां जानें सबकुछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 18:47 IST

उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। ऐसे में यहां की जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर इन राज्यों में मौजूद तमाम राजनीतिक पार्टियों के कई उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है।ऐसे में यहां की जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर इन राज्यों में मौजूद तमाम राजनीतिक पार्टियों के कई उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है।

Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण की 54 सीटों पर मतदान के बाद देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा की जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर इन राज्यों में मौजूद तमाम राजनीतिक पार्टियों के कई उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है। इसी क्रम में अब सबकी नजरें 10 मार्च को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं। 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जहां 403 विधानसभा सीटें मौजूद हैं। इस बड़े राज्य में पूर्ण बहुत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 202 सीटें जीतनी जरूरी हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी कुछ बड़ी और प्रमुख पार्टियों के तौर पर जानी जाती हैं क्योंकि ज्यादातर मुकाबले इन्हीं पार्टियों के बीच देखने को मिलते हैं। यूपी में इस बार सात चरणों में वोटिंग हुई है। यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए बड़ी पार्टियों ने छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर रखे हैं और उन उम्मीदवारों पर दांव लगाया है, जिनसे उन्हें जीतने की उम्मीद है। हालांकि, कौन जीत रहा है और कौन हार है यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा। 

उत्तराखंड

70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को 36 सीटों की जरूरत है। फिलहाल, शुरू से ही उत्तराखंड में सबकी नजरें निर्दलीय और छोटे दलों पर टिकी हुई हैं। हालांकि, प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है। मगर 10 मार्च से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी, लेकिन राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दावे पेश कर रही हैं कि उनकी सरकार राज्य में बनने वाली है। 

पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव शुरू से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, पंजाब में जहां एक ओर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ नई पार्टी का गठन कर लिया तो वहीं कांग्रेस में भी अंदरूनी कलह देखने को मिली। फिलहाल, पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट पड़े थे। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत से सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत है। हालांकि, पंजाब में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऐसे में 10 मार्च से पहले ये कहना काफी मुश्किल है कि पंजाब में किसकी सरकार बनने वाली है।

गोवा

40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में भी इस बार राजनीतिक पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दरअसल, भाजपा ने इस बार पणजी सीट से दिवगंत सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वो पार्टी के इस फैसले से नाखुश नजर आए तो वहीं कांग्रेस भी लगातार चुनाव जीतकर सरकार बनाने का दावा कर रही है। यही नहीं, गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर अबकी बार शिवसेना और कांग्रेस खींची-खींची नजर आईं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी गोवा चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में यहां जिस भी पार्टी की सरकार बनेगी उसे 40 सीटों से 21 की बहुमत चाहिए। यह जानने के लिए 10 मार्च का इंतजार करना होगा। 

मणिपुर

मणिपुर में सरकार बनाने के लिए 31 सीटों चाहिए होंगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने 21 सीटें हासिल कर एनपीपी व नगा पीपुल्स फ्रंट सहित विभिन्न दलों के साथ गठबंधन की सरकार बनाई थी। 2017 में भाजपा ने पहली बार मणिपुर में सरकार बनाई थी। हालांकि, इस बार तीनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं, जिसकी वजह से तीनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने कैंडिडेट मैदान पर उतारे हैं। यहां दो चरणों में चुनाव हुए हैं, जिसके नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए