लाइव न्यूज़ :

चुनाव परिणाम : पवार ने ममता, विजयन और स्टालिन को जीत की बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 17:12 IST

Open in App

मुंबई, दो मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पिनराई विजयन और एम के स्टालिन को क्रमश: पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी के जीत की ओर बढ़ने पर बधाई दी है।

इन राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 292 में से 286 सीटों के लिए उपलब्ध रुझानों में 202 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा को महज 79 सीटों पर बढ़त मिली है।

महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करने वाली राकांपा के प्रमुख ने कहा, “ममता बनर्जी आपको शानदार जीत पर बधाई। लोगों के कल्याण के लिए और मिलजुल कर वैश्विक महामारी से निपटने की दिशा में काम जारी रखेंगे।”

एक अन्य ट्वीट में, पवार ने केरल के मुख्यमंत्री विजयन को बधाई दी है जहां सत्तारूढ़ माकपा नीत लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट(एलडीएफ) सत्ता पर फिर से काबिज होने के लिए तैयार है जहां पार्टी के प्रत्याशी 140 में से कम से कम 94 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

पवार ने ट्वीट किया, “पिनराई विजयन को केरल चुनावों में ऐतिहासिक लगातार जीत पर बधाई। हमने मिलकर इन चुनावों को लड़ा और अब हम कोविड के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।”

द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन को बधाई देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “एम के स्टालिन को जीत पर बधाई, वास्तव में जीत के हकदार। जिन्होंने आपमें भरोसा जताया है उन लोगों की सेवा करने की शुभकामना देता हूं।”

विपक्ष में 10 साल रहने के बाद, द्रमुक तमिलनाडु में सत्ता में लौटने के लिए तैयार है जहां यह 119 सीटों पर आगे चल रही है जो 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत से एक अधिक है और इसके सहयोगी दल 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं जो उसकी जीत को आसान बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए