लाइव न्यूज़ :

Election Exit Poll Result 2024: झारखंड में हेमंत सोरेन के अरमानों पर फिर सकता है पानी, 2 सीटों के नुकसान के बावजूद एनडीए की झोली में आ सकती हैं 10 सीटें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2024 20:44 IST

लोकसभा चुनाव के बाद जारी एक्जिट पोल से जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोई राहत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यहां पर एनडीए को 8 से 10 मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने के आसार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्जिट पोल से जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नहीं मिली कोई भी राहतझारखंड में एनडीए को 8 से 10 सीटें और इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने के आसार हैंयहा पर एनडीए का वोट शेयर 50 फीसदी और इंडिया गठबंदन का 41 फीसदी रहने के आसार हैं

Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद आज कई मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव के संभावित परिणामों की ओर इशारा करने वाले इन एक्जिट पोल से जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोई राहत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

जी हां, राज्य की कुल 14 सीटों पर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे बता रहे हैं कि घाटा सहने के बावजूद सूबे की सीटों पर एनडीए का दबदबा कायम रहेगा। सर्वे के अनुसार एनडीए को 8 से 10 सीटें मिल सकती है, वहीं सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा जिस इंडिया गठबंधन के पाले में ताल ठोंक रही थी, उसे केवल 4 से 6 सीटें मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

सूबे में सभी सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और अंतिम परिणाम 4 जून को आएंगे। एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में एनडीए का वोट शेयर 50 फीसदी के आसपास रहेगा। वहीं उसे टक्कर दे रही इंडिया गठबंधन को 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं।

सर्वे के अनुसार इस चुनाव में एनडीए की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट आयी है और उसके कारण उसे 5 फीसदी वोटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यही कारण है कि सर्वे इस बात की संभावना जता रहे हैं कि झारखंड में एनडीए को दो सीटों का नुकसान हो सकता है।

वहीं इंडिया गठबंधन के पाले में 4 से 6 सीटें आ सकती हैं। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर चार, पांच, छह और सातवें चरण में मतदान संपन्न हुए। 13 मई को चौथे चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदग्गा और पलामू सीट पर वोटिंग हुई।

वहीं पांचवे चरण में 20 मई को तीन सीट चतरा, कोडरमा और हजारीबाग पर मतदान हुआ। छठे चरण में 25 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह सीट के लिए वोटिंग हुई और आखिर और सातवें चरण में 1 जून को गोड्डा, दुमका और राजमहल में वोटिंग संपन्न हुई।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनाव 2024झारखंड लोकसभा चुनाव २०२४राष्ट्रीय रक्षा अकादमीइंडिया गठबंधनBJPकांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप