लाइव न्यूज़ :

Elections 2023: निर्वाचन आयोग आज 3 बजे नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय के लिए चुनाव की तारीखों की करेगा घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: January 18, 2023 10:14 IST

तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने अपराह्न ढाई बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग बुधवार को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। आयोग ने इस उद्देश्य के लिए यहां अपराह्न ढाई बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। गौरतलब है कि तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्रिपुरा में विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने काफी विचार-विमर्श के बाद अपनी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए आपस में हाथ मिला लिया है।

वहीं भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह क्षेत्रीय आदिवासी संगठन आईपीएफटी के साथ अपना गठबंधन बरकरार रखना चाहती है। वहीं, नवगठित आदिवासी पार्टी ‘टिपरा मोथा’ चुनाव में उतरने के लिए एक साझेदार की तलाश में है। पिछले महीने राज्य में अपने पूरे संगठन में फेरबदल करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा है कि वह चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयार है।

मेघालय में भाजपा 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा यहां अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने के प्रयास में है। पार्टी ने राज्य में डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। पार्टी ने उम्मीदवारों के जीतने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए पिछले दिनों बूथ स्थरीय समितियों का गठन किया है।

टॅग्स :चुनाव आयोगत्रिपुरामेघालयनागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो