लाइव न्यूज़ :

'गद्दारों को गोली मारो' वाले विवादित बयान मामले में चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: January 28, 2020 20:33 IST

सीईओ कार्यालय द्वारा आयोग को मंगलवार को सौंपी गई रिपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता ठाकुर द्वारा दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भड़काऊ नारेबाजी करने की पुष्टि की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के लिये मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है। आयोग ने ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है।

चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के लिये मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है। आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने इस मामले में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। सीईओ कार्यालय द्वारा आयोग को मंगलवार को सौंपी गई रिपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता ठाकुर द्वारा दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भड़काऊ नारेबाजी करने की पुष्टि की गयी थी। रिपोर्ट में भाजपा के स्टार प्रचारक और पश्चिमी दिल्ली से सांसद वर्मा द्वारा एक साक्षात्कार में शाहीन बाग के बारे में भड़काऊ बयान देने की भी पुष्टि की गयी है। आयोग के सूत्रों के अनुसार सीईओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर ठाकुर को नोटिस भेजा गया है। वहीं, वर्मा को भी नोटिस भेजने की कार्रवाई जारी है। 

इससे पहले दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने यहां विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए पार्टी के सांसदों-- अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा द्वारा इस्तेमाल की गई ‘उकसाने वाली’ भाषा पर मंगलवार को चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंप दी थी। 

अधिकारियों ने बताया था कि यहां एक चुनाव रैली में (सोमवार को) भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर बरसने के बाद भीड़ को -- ‘‘देश के गद्दारों को गोली मारो’’-- भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। वहीं, पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कहा, ‘‘कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है। शाहीन बाग में लाखों लोग जुटते हैं, वे आपके घरों में घुस सकते हैं और आपकी बहनों एवं बेटियों से बलात्कार कर सकते हैं और उनकी हत्या कर सकते हैं। अब लोगों को निर्णय करना है।’’

दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली सीईओ कार्यालय ने उकसाने वाले नारों का इस्तेमाल करने को लेकर सांसद एवं भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर द्वारा चुनाव आचार संहिता के संदिग्ध उल्लंघन पर अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी है।’’ 

अधिकारी ने बताया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के एक अन्य स्टार प्रचारक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के बयानों पर भी एक रिपोर्ट भेजी गई है। यह शाहीन बाग प्रदर्शन पर उनकी टिप्पणी और धार्मिक स्थलों के बारे में उनके ट्वीट के सिलसिले में है। हालांकि, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि किस ट्वीट के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। वर्मा ने 18 जनवरी को ट्वीट किया था कि यदि भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो शहर में धार्मिक ढांचों द्वारा अतिक्रमित सरकारी जमीन मुक्त करा दी जाएगी। 

सांसद ने ट्वीट में यह भी कहा था कि शहर में सरकारी जमीन पर स्थित 54 से अधिक मस्जिदों और मदरसों के बारे में शिकायतें मिली हैं। दिल्ली के सीईओ रणबीर सिंह ने ठाकुर की रैली के बाद सोमवार को उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी थी। 

दिल्ली सीईओ कार्यालय ने सोमवार को कहा था, ‘‘हमने घटना का संज्ञान लिया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, हमें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।’’ रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिस पर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को।” 

ठाकुर रिठाला से भाजपा उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ठाकुर ने यहां शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और फिर भीड़ से उकसाने वाले नारे लगाने को कहा। इस घटना ने एक विवाद को जन्म दे दिया। इस घटना पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और यह मांग की कि ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग कार्रवाई करे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020चुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो