लाइव न्यूज़ :

Electoral Bonds Data: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा लौटाए गए 'सीलबंद कवर' से ताजा चुनावी बांड डेटा जारी किया, चेक करें

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2024 16:35 IST

Electoral Bonds Data : पोल पैनल ने एक बयान में उल्लेख किया कि 12 अप्रैल, 2019 के सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद, राजनीतिक दलों ने सीलबंद लिफाफे में चुनावी बांड पर डेटा जमा किया।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने रविवार को चुनावी बांड के संबंध में ताजा डेटा जारी कियाइससे पहले ईसी ने इसे सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में पेश किया थाबाद में एससी द्वारा इसे जनता के सामने खुलासा करने का निर्देश दिया गया था

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने रविवार को चुनावी बांड के संबंध में ताजा डेटा जारी किया, जिसे उसने पहले सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में पेश किया था और बाद में जनता के सामने खुलासा करने का निर्देश दिया गया था। माना जा रहा है कि ये विवरण 12 अप्रैल, 2019 से पहले की समय सीमा से संबंधित हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि इस तिथि के बाद के चुनावी बांड की जानकारी पिछले सप्ताह चुनावी निकाय द्वारा जारी की गई थी। पोल पैनल ने एक बयान में उल्लेख किया कि 12 अप्रैल, 2019 के सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद, राजनीतिक दलों ने सीलबंद लिफाफे में चुनावी बांड पर डेटा जमा किया।

ईसी ने कहा, "राजनीतिक दलों से प्राप्त डेटा सीलबंद लिफाफे को खोले बिना सुप्रीम कोर्ट में जमा किया गया है। 15 मार्च, 2024 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने उसी के सीलबंद कवर में एक पेन ड्राइव में डिजीटल रिकॉर्ड के साथ भौतिक प्रतियां वापस कर दी हैं। भारत के चुनाव आयोग ने आज चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजीटल रूप में प्राप्त डेटा को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।" ईसी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिक भी साझा किया है जहां लोग ताजा चुनावी बांड डेटा को चेक कर सकते हैं। 

इससे पहले चुनाव आयोग ने 14 मार्च को अपनी वेबसाइट पर चुनावी बांड पर डेटा प्रकाशित किया था। डेटा 12 मार्च को भारतीय स्टेट बैंक से प्राप्त हुआ था। एसबीआई ने मंगलवार शाम को उन संस्थाओं का विवरण प्रस्तुत किया, जिन्होंने अब समाप्त हो चुके चुनावी बांड खरीदे और राजनीतिक दलों ने उन्हें भुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को इन आंकड़ों को अपनी साइट पर प्रकाशित करने के लिए 15 मार्च शाम 5 बजे तक का समय दिया था, जिसे एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने सार्वजनिक कर दिया।

टॅग्स :चुनाव आयोगSBIसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो