लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने जारी की राज्यसभा चुनाव की तारीख, 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए होगा मतदान

By आकाश चौरसिया | Updated: January 29, 2024 16:51 IST

चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी चुनाव आयोग ने सोमवार को दी है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने 15 राज्यों की राज्यसभा चुनाव तारीख की घोषणा कीराज्यसभा के लिए 56 सीटों पर चुनाव होना हैसंसद के उच्च सदन के लिए सांसदों का चुनाव हर दो वर्ष पर होता है

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की राज्यसभा की 56 सीटों के लिए तारीख घोषित कर दी है। इस बात की जानकारी चुनाव आयोग ने सोमवार को दी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी बताई है। राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मत डाले जाएंगे। 

13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, जबकि दो राज्यों के शेष छह सदस्य 3 अप्रैल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।  

राज्यसभा के लिए वो 15 राज्य15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीट उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से है। 

इसके साथ ही बताते चले कि राज्यसभा के सभी सांसदों का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। यहां पर एक बात ध्यान रखना जरुरी है कि राज्यसभा के लिए हर दो साल पर एक-तिहाई सांसदों का कार्यकाल का पूरा हो जाता है और इसीलिए इसे उच्च सदन कहा जाता है क्योंकि यह कभी भी भंग नहीं होता है। 

इस सदन के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली के जरिए होता है। चुनाव के लिए देश की सभी राज्य विधानसभा के सदस्य अपना मत डालते हैं। वे सभी एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से नए सांसदों का चुनाव करते हैं। 

टॅग्स :चुनाव आयोगभारतराज्य सभाराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर