लाइव न्यूज़ :

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, दिन में तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2022 10:52 IST

निर्वाचन आयोग आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने बुलाया दिन में तीन बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में बुलाया प्रेस कॉन्फ्रेंस।गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया जा सकता है ऐलान।गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को दिन में तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के विज्ञान भवन में बुलाई गई है।

गौरतलब है कि साल 2017 के चुनाव में भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में हुए चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी।

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है जबकि हिमाचल प्रदेश का कार्यकाल 8 जनवरी को समाप्त हो रहा है। आयोग के अधिकारियों ने हाल ही में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए दोनों ही राज्यों का दौरा किया था। दोनों राज्यों में विभिन्न पार्टियां भी पिछले कई महीनों से चुनाव की तारीखों में जुटी हुई हैं।

हाई प्रोफाइल रैलियां भी दोनों राज्यों में हो रही हैं। गुजरात में खासकर ज्यादातर लोगों की नजर है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के आने से चुनाव रोचक हो गया है। माना जा रहा है कि 'आप' इस राज्य में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से सत्ता में चली आ रही भाजपा को कड़ी चुनौती पेश कर रही है।दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक पिछले कुछ महीनों में कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी चुनाव प्रचार जोरशोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी गुजरात के कई दौरे हाल में कर चुके हैं। उन्होंने हाल में हिमाचल प्रदेश का भी दौरा किया था।

टॅग्स :चुनाव आयोगगुजरात विधानसभा चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?