लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने 'जेसीबी और बुलडोजर वाले' बयान पर तेलंगाना के बीजेपी विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 19, 2022 21:48 IST

अपने विवादित बयानों से अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले टी राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए जनता को धमकाया है।

Open in App
ठळक मुद्देटी राजा सिंह ने विवादित वीडियो में कहा कि यूपी में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगाजो लोग भाजपा को वोट नहीं किये हैं, उनके लिए योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैंंचुनाव के बाद उन इलाकों की पहचान की जाएगी, जहां के लोगों ने योगी जी को वोट नहीं दिया है

दिल्ली: चुनाव आयोग ने तेलंगाना के गोशामहल क्षेत्र से बीजेपी के एमएलए टी राजा सिंह को यूपी में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

अपने विवादित बयानों से अक्सर मीडिया के सुर्खियों में बने रहने वाले टी राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए जनता को धमकाया है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी एमएलए टी राजा सिंह पर आईपीसी की धारा 171सी और 171एफ और जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123 के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है। 

चुनाव आयोग ने राजा के उस वीडियो बयान पर संज्ञान लिया है, जिसमें उन्होंने यूपी इलेक्शन के मामले में एक वीडियो जारी करते हुए वोटरों को धमकाने का प्रयास किया था। आयोग ने राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले वीडियो पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें आयोग ने उनसे पूछा था कि विवादित बयान के लिए उनके खिलाफ क्यों न एक्शन लिया जाए।

दरअसल टी राजा सिंह ने यूपी में दूसरे चरण के मतदान समाप्ति के बाद एक वीडियो जारी करके कहा था कि यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और मतदान किया।

वीडियो में इसके आगे उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद उन इलाकों की पहचान की जाएगी, जहां के लोगों ने योगी जी को वोट नहीं दिया है।

इसके साथ ही बीजेपी एमएलए टी राजा सिंह अपने विवादित वीडियो में यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यूपी में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा।

इस वीडियो बयान के बाद चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस पर जवाब देने के लिए तेलंगाना के विधायक राजा को शनिवार दोपहर 1 बजे तक का समय दिया गया था। लेकिन राजा की ओर से जवाब न दिये जाने की सूरत में आयोग ने एक आदेश जारी करते हुए राजा सिंह के चुनाव प्रचार और मीडिया साक्षात्कार पर 72 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022BJPयोगी आदित्यनाथतेलंगानाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया