लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने सीतलकूची में मतदान केंद्र संख्या 126 पर मतदान स्थगित करने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: April 10, 2021 16:01 IST

Open in App

दिल्ली, 10 अप्रैल निर्वाचन आयोग ने हिंसा की खबरों के बीच शनिवार को पश्चिम बंगाल में सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 126 पर मतदान स्थगित करने का आदेश दिया।

आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। विशेष पर्यवेक्षकों और राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आयोग विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कूच बिहार के सीतलकूची एसी (विधानसभा क्षेत्र) के पीएस (मतदान केंद्र) 126 पर मतदान स्थगित करने का आदेश देता है। उनसे और राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।’’

सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के अमताली माध्यमिक शिक्षा केंद्र (मतदान केंद्र संख्या 126) पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।

एक सूत्र ने बताया कि तय प्रक्रिया के तहत आगामी दिनों में पुनर्मतदान का आदेश दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों के हमले के बाद केन्द्रीय पुलिस बल ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने बल के जवानों की ‘‘राइफलें छीनने की कोशिश की।’’ इसी घटना के मद्देनजर आयोग ने यह फैसला किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतलकूची में हुई, जब मतदान चल रहा था।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक गांव में बल के जवानों पर हमला किया गया, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी की, जिसमें चार लोग मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए