लाइव न्यूज़ :

Corona Effect: चुनाव के लिए EC की गाइडलाइन्स, उम्मीदवार ऑनलाइन कर सकेंगे नामांकन, वोटर्स को दिए जाएंगे ग्लब्स

By स्वाति सिंह | Updated: August 21, 2020 22:56 IST

चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक पोलिंग बूथ में एक समय में अधिकतम 1000 वोटर ही मौजूद रह सकेंगे। यही नहीं। बूथ सेंटर में प्रवेश से पहले हर वोटर के शरीर का तापमान मापा जाएगा।डोर टू डोर प्रचार के लिए पांच लोगों की सीमा तय की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को गाइडलाइंस जारी की है। नई गाइडलाइन्स के तहत सिर्फ 5 लोग ही घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे।

नई दिल्ली: कोरोना काल में चुनाव के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को गाइडलाइंस जारी की है। नई गाइडलाइन्स के तहत सिर्फ 5 लोग ही घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि इस बार नामांकन ऑनलाइन किया जा सकता है और उम्‍मीदवार सिक्‍युरिटी मनी भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 

चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक पोलिंग बूथ में एक समय में अधिकतम 1000 वोटर ही मौजूद रह सकेंगे। यही नहीं। बूथ सेंटर में प्रवेश से पहले हर वोटर के शरीर का तापमान मापा जाएगा।डोर टू डोर प्रचार के लिए पांच लोगों की सीमा तय की गई है।

बता दें कि राजनीतिक पार्टियां बिहार में चुनाव के लिए तैयारी में जुटी है। साफ है कि आयोग इस चुनाव के लिए पूरी तैयारी में है। गाइडलाइन में कहा गया है कि डोर टू डोर कैंपेनिंग के लिए उम्मीदवार के साथ ज्यादा से ज्यादा पांच लोग साथ हो सकते हैं। गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक ही सार्वजनिक सभाएं और रोड शो की अनुमति होगी।

चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की बड़ी बातें-

-क्वॉरंटीन सेंटर में रह रहे कोविड-19 मरीजों को मतदान के दिन आखिरी घंटों में मतदान करने दिया जाएगा।-निर्वाचन आयोग ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में रह रहे मतदाताओं के लिये अलग दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे- मतदान केंद्रों का सेनिटाइजेशन होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर रखे जाएंगे।-निर्वाचनकर्मी मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर मतदाताओं के तापमान की जांच करेंगे।- रोड शो के लिये प्रत्येक पांच वाहनों के बाद काफिले को विराम दिया जाएगा पहले यह संख्या 10 वाहनों की थी (सुरक्षाकर्मियों के वाहनों को छोड़कर)।- कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए जनसभा और रैलियां की जा सकती हैं।- सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने के लिये निशान लगाए जाएंगे।बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा। ऐसे में अक्टूबर-नवम्बर के महीने में चुनाव कराये जाने की संभावना है।

 

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहार विधान सभा चुनाव २०२०विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?