लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022: EC ने 31 जनवरी तक बढ़ाई रैलियों और रोड शो पर पाबंदी, घर-घर प्रचार में अब 10 लोगों को इजाजत

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2022 19:34 IST

चुनाव आयोग द्वारा डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पांच व्यक्तियों की सीमा बढ़ाकर 10 व्यक्ति की गई।

Open in App
ठळक मुद्देडोर-टू-डोर कैंपेन के लिए 5 व्यक्तियों की सीमा बढ़ाकर 10 की गईएक सप्ताह तक बढ़ाई गई रैलियों और रोड शो पर पाबंदी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक को एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार, अब 31 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और जुलूस पर पाबंदी रहेगी। हालांकि इसके साथ ही कुछ छूट भी दी गई हैं। डोर टू डोर कैंपेन के लिए अब 5 लोगों की जगह 10 लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि आयोग के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है।

चुनावी सभाओं में 300 की जगह अब 500 लोग हिस्सा ले सकते हैं। पहले चरण के मतदान के लिए राजनीतिक दलों या फिर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सार्वजनिक बैठकों के लिए 28 से छूट दी गई है। जबकि दूसरे चरण के लिए 2 फरवरी से छूट मिलेगी। खुले स्थानों पर प्रचार के लिए वीडियो की इजाजत है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रैलियों और रोड शो पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहना चाहिए या नहीं इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को डिजिटल बैठक की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विशेषज्ञों, चुनाव वाले पांच राज्यों और संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से परामर्श के बाद यह फैसला किया गया है। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने हैं। यहां पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होगा। जबकि सात मार्च को आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी। वहीं उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होगी। मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 27 फरवरी को होगा और दूसरे चरण के लिए 3 मार्च को वोटिंग होगी। जबकि सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोगउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत