लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग आज कर सकता है लोक सभा चुनाव 2019 की घोषणा, तैयारियां लगभग पूरी: सूत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2019 01:24 IST

सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग 17वीं लोकसभा के चुनाव कराने के लिए साजो-सामान की तैयारियां पूरी करने के अंतिम चरण में है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना मार्च के आखिर तक जारी हो सकती है और इसके लिए मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना हैपूरी संभावना है कि आयोग पुरानी परंपरा की तरह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है।

चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषण आज (9 मार्च) को कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव की अधिसूचना 9 मार्च को जारी करेगा। इसी वजह से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सभी मंत्रालयों और विभागों को 8 मार्च तक सभी लंबित परियोजनाओं का उद्घाटन करने का निर्देश दिया था। हालांकि इस खबर की कोई भी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। 

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही न तो किसी परियोजना की आधारशिला रखी जा सकती है और न ही उद्घाटन हो सकता है। किसी नई योजना का शुभारंभ भी संभव नहीं होगा। यही वजह है कि सभी मंत्रालयों को सभी परियोजनाएं शुरू करने के लिए कहा गया था। वास्तव में प्रधानमंत्री खुद 8 मार्च तक काफी व्यस्त थे। इस दौरान वह देशभर का दौरा कर कई परियोजनाओं की शुरुआत कर चुके हैं। 8 मार्च को उन्होंने गाजियाबाद मोहननगर में मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। 

चुनाव आयोग की तैयारियां लगभग पूरी

पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखें जल्द घोषित करेगा जो अप्रैल-मई में सात-आठ चरणों में संपन्न हो सकते हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग 17वीं लोकसभा के चुनाव कराने के लिए साजो-सामान की तैयारियां पूरी करने के अंतिम चरण में है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है।चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अगले सप्ताह पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। 

कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान भी हो सकता है 

सूत्रों के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना मार्च के आखिर तक जारी हो सकती है और इसके लिए मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।

पूरी संभावना है कि आयोग पुरानी परंपरा की तरह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है।

जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग हो चुकी है, इसलिए आयोग मई में समाप्त हो रही छह महीने की अवधि के अंदर यहां भी नये सिरे से चुनाव कराने के लिए बाध्य है।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतSonipat Municipal Corporation election result 2026: सोनीपत में राजीव जैन की बादशाहत बरकरार, कौन जीता, कौन हारा? देखें सभी वार्डों के पार्षदों की फुल लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा