लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों पर बयान देकर फंसी मेनका गांधी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2019 21:02 IST

लोकसभा चुनाव 2019: वर्तमान में वरुण गांधी सुल्तानपुर और मेनका गांधी पीलीभीत से सांसद हैं। बीजेपी ने इस बार सुल्तानपुर से मेनका गांधी और पीलीभीत से वरुण गांधी को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी ने मुसलमानों से कहा कि अगर वोट नहीं दोगे तो तुम्हारे लिए काम नहीं करेंगे।मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी की सीटें इस बार पार्टी ने आपस में बदल दी हैं।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री और यहां से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार मेनका गांधी ने एक चुनावी जनसभा में कथित तौर पर मुसलमानों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इस बयान पर चुनाव आयोग ने मेनका गांधी को नोटिस जारी किया है। मेनका गांधी ने बयान सुल्तानपुर में दिया था। 

चुनाव आयोग के अधिकारी,  बी आर तिवारी ने जानकारी दी है कि चुनाव आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। सुल्तानपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने मेनका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही  चुनाव आयोग ने एक रिपोर्ट भी मांगी है।  

क्या बयान दिया था मेनका गांधी ने?

मेनका गांधी कह रही है, ''मैं जीत रही हूं लोगों की मदद.. लोगों के प्यार से मैं जीत रही हूं लेकिन अगर मेरी जीत मुसलमानों के बिना होगी तो मुझे बहुत अच्छा नहीं लगेगा क्योंकि इतना मैं बता देती हूं कि फिर दिल खट्टा हो जाता है, फिर जब मुसलमान आता हैं काम के लिए.. फिर मैं सोचती हूं कि नहीं रहने दो क्या फर्क पड़ता है.. आखिर नौकरी एक सौदेबाजी भी तो होती है.. बात सही है कि नहीं है? ये नहीं कि है हम लोग सब महात्मा गांधी की छठी औलाद हैं कि हम लोग आएं.. केवल देते ही जाएंगे.. देते ही जाएंगे..  और इलेक्शन में मार खाते जाएंगे.. सही है बात कि नहीं सही है?'' 

बयान वायरल होने के बाद मेनका ने दी सफाई

बयान वायरल होने के बाद मेनका गांधी ने कहा है कि उनके बयान को तोड़ कर मीडिया में दिखाया गया है। ये उनका पूरा बयान नहीं था। उन्होंने कहा, मैंने एक बैठक बुलाई थी...लेकिन अगर मेरा पूरा बयान सुनेंगे तो आपको पता चलेगा कि मैंने क्या कहा था। 

मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी की सीटें इस बार पार्टी ने आपस में बदल दी हैं। वर्तमान में वरुण गांधी सुल्तानपुर और मेनका गांधी पीलीभीत से सांसद हैं। बीजेपी ने इस बार सुल्तानपुर से मेनका गांधी और पीलीभीत से वरुण गांधी को उम्मीदवार बनाया है। 

टॅग्स :मेनका गाँधीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"