लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने 27 अगस्त को सभी दलों की बुलाई बैठक, ईवीएम समेत अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: August 10, 2018 00:21 IST

चुनाव आयोग ने इस बैठक के लिए सात राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय दलों को न्योता भेजा है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए 27 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलायी है जिसमें ईवीएम और उसके साथ छेड़छाड़ की आशंका का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि बैठक सिर्फ ईवीएम के संबंध में नहीं है, बल्कि यह सभी पक्षों की वार्षिक बैठक है।

आयोग के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं, ऐसे में यह प्रासंगिक ही है कि चुनाव आयोग सभी दलों से मिलेगा... बैठक के एजेंडे में पेड न्यूज, आचार संहिता का उल्लंघन, भड़काऊ भाषण आदि प्रमुख मुद्दा रहेंगे.... चुनाव आयोग दलों को बताएगा कि आम चुनाव से पहले आधुनिक ईवीएम और पेपर ट्रेल मशीनों की खरीद की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।’’ हालांकि कुछ दलों द्वारा ईवीएम की कथित हैकिंग और और इनसे छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया जा सकता है। लेकिन उम्मीद है कि आयोग सभी को याद दिलाएगा कि पिछले वर्ष दी गयी छेड़छाड़ की चुनौती में कोई भी ईवीएम को हैक नहीं कर पाया था। चुनाव आयोग ने इस बैठक के लिए सात राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय दलों को न्योता भेजा है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब