लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के दोनों धड़ों से 23 नवंबर तक उनके दस्तावेज जमा कराने को कहा

By भाषा | Updated: November 15, 2022 21:41 IST

निर्वाचन आयोग ने 12 नवंबर को दोनों गुटों को भेजे एक पत्र में कहा है कि वे चुनाव निकाय को सौंपे गए दस्तावेजों का एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान करें। 

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने 12 नवंबर को दोनों गुटों को भेजे एक पत्र में कहा है कि वे चुनाव निकाय को सौंपे गए दस्तावेजों का एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान करेंआयोग ने कहा कि यदि उसे कोई दस्तावेज नहीं मिलता है, तो यह मान लिया जाएगा कि इस मुद्दे पर उनके पास कहने के लिए कुछ भी नया नहीं है

नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के दोनों धड़ों से कहा है कि पार्टी के नाम और उसके चुनाव चिह्न पर अपने दावों के समर्थन में वे 23 नवंबर तक अपने नए दस्तावेज जमा करें। आयोग ने 12 नवंबर को दोनों गुटों को भेजे एक पत्र में कहा है कि वे चुनाव निकाय को सौंपे गए दस्तावेजों का एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान करें। 

आयोग ने कहा कि यदि उसे कोई दस्तावेज नहीं मिलता है, तो यह मान लिया जाएगा कि इस मुद्दे पर उनके पास कहने के लिए कुछ भी नया नहीं है और वह व्यक्तिगत सुनवाई की तारीख तय करने सहित मामले में आगे बढ़ेगा। 

आयोग ने अक्टूबर में एक अंतरिम आदेश में दोनों गुटों को पार्टी के नाम या चुनाव चिह्न 'तीर-धनुष' का उपयोग करने से रोक दिया था। निर्वाचन आयोग ने कहा था कि अंतरिम आदेश "विवाद के अंतिम समाधान तक" जारी रहेगा।

टॅग्स :शिव सेनाचुनाव आयोगएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?