लाइव न्यूज़ :

बंगाल में हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, पहली बार आर्टिकल 324 के तहत प्रचार पर बैन, गृह सचिव सहित हटाए गए कई अधिकारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2019 20:14 IST

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए एडीजी सीआईडी राजीव कुमार को हटाकर गृह मंत्रालय भेजा है। प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव को भी उनके पद से हटाया गया। मुख्य सचिव को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे19 मई को पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर चुनाव होना है, चुनाव आयोग ने आर्टिकल 324 का इस्तेमाल करते हुए फैसला लिया है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान बढ़ती हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि कल (गुरुवार 16 मई) रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार नहीं होगा। यानी पश्चिम बंगाल में  17 मई की शाम को चुनाव प्रचार खत्म होने वाल था लेकिन अब 16 मई की रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं होगा। राज्य में हो रही हिंसा के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आर्टिकल 324 का इस्तेमाल करते हुए ये फैसला सुनाया है

चुनाव आयोग ने ईश्चरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 19 मई को पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने पर भी खेद जताया है। चुनाव आयोग ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार द्वारा विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने वाले आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

 

चुनाव आयोग ने कहा कि शायद देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब उन्होंने धारा 324 का इस्तेमाल किया है। आयोग ने कहा कि यदि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं फिर दोहराई गईं तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए एडीजी सीआईडी राजीव कुमार को हटाकर गृह मंत्रालय भेजा है। प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव को भी उनके पद से हटाया गया। मुख्य सचिव को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

बता दें कि बीते दिन 14 मई को बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी।  स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा था। 

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष