लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 से बुजुर्ग की मौत, राज्य में मृतकों की संख्या हुई 23

By भाषा | Updated: April 12, 2020 12:44 IST

गुजरात में कोरोना वायरस के 90 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़कर 468 हो गई। वहीं, तीन संक्रमितों की मौत के साथ गुजरात में इससे मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैंहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है

अहमदाबाद: शहर में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 493 हो गई है। राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि व्यक्ति की मौत शनिवार देर रात यहां एलजी अस्पताल में हुई।

उन्होंने कहा कि वह हाइपरटेंशन से पीड़ित था। इसके साथ ही अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है। रवि ने बताया कि राज्य में सामने आए 25 नए मामलों में से 23 अहमदाबाद से मिले हैं जबकि दो आणंद जिले से हैं।

उन्होंने बताया कि 426 मरीजों में से 422 की हालत स्थिर है जबकि चार की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अब तक 44 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील