लाइव न्यूज़ :

शिवसेना में बगावत: एकनाथ शिंदे खेमे ने 'शिवसेना बालासाहेब' नया समूह गठित किया

By रुस्तम राणा | Updated: June 25, 2022 15:14 IST

शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा “हमारे समूह को शिवसेना बालासाहेब कहा जाएगा। हम किसी भी पार्टी में विलय नहीं करेंगे,।”

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने नए समूह के गठन की दी जानकारीकेसरकर ने कहा- हम किसी भी पार्टी में विलय नहीं करेंगेशिवसेना की कार्यकारी बैठक के बीच एकनाथ शिंदे समूह का आया फैसला

मुंबई: शिवसेना में चल रही बगावत के बीच बागी नेता एकनाथ शिंदे खेमे ने अपना एक नया समूह गठित किया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने शनिवार को अपने समूह का नाम 'शिवसेना बालासाहेब' रखा है।

शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा “हमारे समूह को शिवसेना बालासाहेब कहा जाएगा। हम किसी भी पार्टी में विलय नहीं करेंगे,।” उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कार्यकारी बैठक के बीच एकनाथ शिंदे समूह का फैसला आया है। शिंदे खेमें में 38 बागी विधायक गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा गठित 'शिवसेना बालासाहेब' नए समूह पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि जब तक इसे अध्यक्ष से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस प्रकार के समूहों को अधिकृत नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार को बागी खेमे ने कार्यवाहक अध्यक्ष नरहरि जिरवाल को पत्र लिखकर कहा था कि एकनाथ शिंदे विधानसभा में निर्वाचित नेता होंगे। उनका समर्थन करने वाले दो निर्दलीय सांसदों ने भी जिरवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस जारी किया है, जिन्होंने 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के शिवसेना के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

शिवसैनिकों द्वारा बागी विधायकों के कार्यालयों में तोड़फोड़ करने की घटनाएं सामने आई हैं। शिवसैनिकों ने पुणे में बागी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की। पुणे पुलिस ने अलर्ट जारी कर सभी पुलिस थानों को शहर में शिवसेना नेताओं से संबंधित कार्यालयों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार