लाइव न्यूज़ :

"एकनाथ शिंदे की सत्ता कुछ दिनों के मेहमान हैं, उनका मुख्यमंत्री पद असंवैधानिक और हिंदुत्व दिखावा है", उद्धव ठाकरे गुट ने मुखपत्र 'सामना' में साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 17, 2023 16:59 IST

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है। संपादकीय में कहा गया है कि शिंदे द्वारा हिंदुत्व में मिलावट करने की कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने मुखपत्र 'सामना' में साधा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे परसामना ने संपादकीय में कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सत्ता बस कुछ दिनों की मेहमान हैमुख्यमंत्री शिंदे ने 'दिखावा' करते हुए हिंदुत्व को स्वीकार किया है और वह झूठा है

मुंबई: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है। सामना ने मंगलवार के संपादकीय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाने पर लेते हुए कहा, "सीएम शिंदे केवल कुछ दिनों के मेहमान हैं।" सामना के संपादकीय में कहा कि सीएम शिंदे द्वारा हिंदुत्व में मिलावट करने की कोशिश की जा रही है।

संपादकीय में कहा गया है, "मुख्यमंत्री शिंदे कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। जिस तरह उनका मुख्यमंत्री पद असंवैधानिक है, उसी तरह उनका हिंदुत्व भी एक दिखावा है। मुख्यमंत्री शिंदे ने 'दिखावा' करते हुए हिंदुत्व को स्वीकार किया है, वह झूठा है।"

उद्धव गुट ने सामना के जरिये कहा, "मुख्यमंत्री राजनीतिक रूप से विफल है। जिस तरह अनाज में मिलावट की जाती है, उसी तरह हिंदुत्व में मिलावट करने का प्रयास किया जा रहा है।''

विश्वकप क्रिकेट में पाकिस्तान टीम का भारत में विशेष स्वागत करने पर भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा, ''विश्व कप' क्रिकेट मैच अहमदाबाद में शुरू होता है। जैसे ही पाकिस्तानी टीम वहां पहुंची, मोदी-शाह की भाजपा ने पाकिस्तानियों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।"

सामना में सवालिया लहजे में कहा गया है, "क्या यही भाजपा के हिंदुत्व की छाप है? वो कहते हैं  कि खेल को हिंदुत्व से मत जोड़ो।' वाह! यह कौन कह रहा है, जिसने हिदुत्व को सत्ता से जोड़ा। दरअसल, भाजपा का हिंदुत्व मिलावटी ही नहीं बेईमानी से भी भरा है।''

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए