लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला, बोले- "क्या असली शिवसेना तय करने के लिए पाकिस्तान के प्रमाणपत्र की जरूरत है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 24, 2023 09:19 IST

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के जलगांव में दिये बयान पर घेरते हुए कहा कि यह कहना बेहद अफसोसजनक है कि असली शिवसेना की कसौटी पाकिस्तान के प्रमाणपत्र पर कसी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे का शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जबरदस्त हमला शिंदे ने कहा कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि असली शिवसेना की पुष्टि पाकिस्तान के प्रमाणपत्र से हो रही हैउद्धव ने कहा था कि ऐसा जनसमर्थन देखकर पाकिस्तान भी जान गया होगा कि असली शिवसेना किसकी है

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि आज की तारीख में असली शिवसेना की पुष्टि करने के लिए पाकिस्तान के प्रमाणपत्र की जरूरत हो रही है। सीएम शिंदे ने रविवार को ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कहना बेहद अफसोसजनक है कि असली शिवसेना की कसौटी पाकिस्तान के प्रमाणपत्र पर कसी जा रही है।

दरअसल एकनाथ शिंदे ठाकरे के उस हमले का जवाब दे रहे थे, जिसमें उद्धव ने रविवार शाम में उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव स्थित पचोरा में शिवसेना (यूबीटी) की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे पूरे महाराष्ट्र में जिस तरह का जनसमर्थन मिल रहा है, उसे देखकर पाकिस्तान भी जान जाएगा कि असली शिवसेना किसकी है। लेकिन चुनाव आयोग नहीं पहचान पाया कि शिवसेना किसकी है क्योंकि वह मोतियाबिंद से पीड़ित है।"

उद्धव ठाकरे अक्सर अपनी सभाओं में चुनाव आयोग पर सीधा हमला कर रहे हैं क्योंकि इस साल की शुरुआत में चुनाव आयोग ने सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और पार्टी का चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' भी शिंदे पक्ष को आवंटित कर दिया था।

ठाकरे के इस बयान को बेहद खेदजनक बताते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा, ''जलगांव में किसी ने कहा कि पाकिस्तान को भी पता चल जाएगा कि असली शिवसेना किसकी है। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि असली शिवसेना को परखने के लिए अब लोगो को पाकिस्तान के प्रमाण पत्र की जरूरत हो रही है।"

वहीं उद्धव ठाकरे ने जलगांव की सभा में शिंदे सरकार के जल्द पतन की भविष्यवाणी करते हुए कहा, "चुनाव कभी भी हो सकते हैं और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और हमें उम्मीद है कि अंतिम फैसला हमारे पक्ष में होगा। इसके बाद कभी भी कुछ भी हो सकता है।"

उद्धव ठाकरे द्वारा जनसभा में चुनाव संबंधी संभावना के संबंध में राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने जलगांव में पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और पूरी उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट से पार्टी को इंसाफ मिलेगा।

संजय राउत सुप्रीम कोर्ट में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे, जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है, जिन्होंने उद्धव के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की और एकनाथ शिंदे के साथ चले गये थे। राउत ने दावा किया, "मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। इस सरकार का 'डेथ वारंट' जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।"

टॅग्स :एकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेशिव सेनापाकिस्तानचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर