लाइव न्यूज़ :

एकनाथ खड़से को चाहिए कृषि मंत्रालय, राकांपा से हुई डील; जोरों पर है BJP से इस्तीफे की चर्चा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 19, 2020 07:02 IST

राकांपा के बड़े नेता जयंत पाटिल, अजित पवार और नवाब मलिक हालांकि खड़से के प्रवेश को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि सहमति बन चुकी है, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है. तीनों ने मीडिया को नपा-तुला बयान दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कद्दावर नेता एकनाथ खड़से का राकांपा में प्रवेश पक्का माना जा रहा है. वह यह कि वे न सिर्फ मंत्रिमंडल में स्थान मांग रहे हैं बल्कि कृषि विभाग चाहते हैं

मुंबई: भाजपा के कद्दावर नेता एकनाथ खड़से का राकांपा में प्रवेश पक्का माना जा रहा है. हालांकि देरी की एक बड़ी वजह सामने आ रही है, वह यह कि वे न सिर्फ मंत्रिमंडल में स्थान मांग रहे हैं बल्कि कृषि विभाग चाहते हैं, जो इस समय शिवसेना के पास है. समझा जाता है कि खड़से ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इससे इनकार किया है.

उन्होंने कहा कि अब तक उनके पास इस्तीफा नहीं आया है. साथ ही भरोसा जताया कि खड़से ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे. खबरों के मुताबिक खड़से 21 अक्तूबर को मुंबई आ रहे हैं. समझा जाता है कि खड़से कृषि विभाग नहीं मिलने की स्थिति में अन्य विभाग पर भी विचार कर रहे हैं. उनके साथ उनकी बेटी रोहिणी भी राकांपा का दामन थामेंगी.

राकांपा के बड़े नेता जयंत पाटिल, अजित पवार और नवाब मलिक हालांकि खड़से के प्रवेश को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि सहमति बन चुकी है, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है. तीनों ने मीडिया को नपा-तुला बयान दिया है. पाटिल ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है. मलिक का कहना है कि खड़से के पार्टी प्रवेश की तारीख निश्चित नहीं हुई है. पवार ने भी कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं बता पाएंगे.

शिवसेना में जाने के लिए नहीं हैं तैयार यह चर्चा चल रही है कि खड़से को कृषि विभाग चाहिए तो उन्हें राकांपा के बजाय शिवसेना में प्रवेश करना चाहिए. इस तरह का संदेश उन्हें भिजवाया गया है. हालांकि खड़से इसके लिए तैयार नहीं हैं. वे मुक्ताईनगर निर्वाचन क्षेत्र में अपनी जगह भी पक्की करना चाहते हैं.

पूर्व शिवसेना विधायक 22 को आएंगे राकांपा में पता चला है कि धुलिया ग्रामीण के पूर्व शिवसेना विधायक प्रा. शरद पाटिल 22 अक्तूबर को मुंबई में राकांपा में प्रवेश करेंगे. इस मौके पर अजित पवार और जयंत पाटिल मौजूद रहेंगे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण