लाइव न्यूज़ :

एकनाथ खडसे ने दमानिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Updated: June 14, 2018 04:30 IST

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके एकनाथ खडसे ने कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के खिलाफ ‘‘ फर्जी हलफनामा ’’ दायर कर उनकी छवि बिगाड़ने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Open in App

मुंबई , 14 जून: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके एकनाथ खडसे ने कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के खिलाफ ‘‘ फर्जी हलफनामा ’’ दायर कर उनकी छवि बिगाड़ने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करायी है। 

इतना ही नहीं खडसे का आरोप है कि बंबई उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ दायर जनहित याचिका में दमानिया ने फर्जी हलफनामा दायर किया है। उनका कहना है कि फर्जी सबूत देकर दमानिया ने अदालत को गुमराह किया है। 

इफ्तार पार्टी के बाद राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- नए-पुराने दोस्त मिले, हुई काम की बात

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा  है कि जब मुझे अपने खिलाफ दायर जनहित याचिका की प्रति मिली तो मैं सकते मे था। उन्होंने करोड़ों रुपये के दो चेक दिखाएं हैं , जो मैंने जारी किये हैं। मेरा फर्जी हस्ताक्षर किया गया है और अदालत में पेश अन्य दस्तावेज भी फर्जी हैं। 

उन्होंने कहा कि वह याचिका पर प्रति मिलने के बाद से ही दमानिया के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहते थे , लेकिन पुलिस ने दबाव के कारण ऐसा नहीं किया। खडसे ने कहा , अंतत : उन्हें अदालत जाना पड़ा। अदालत ने कल पुलिस को दमानिया के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप