लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बारां में आठ साल की बच्ची का अपहर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:31 IST

Open in App

राजस्थान के बारां जिले में आठ साल की बच्ची का अपहरण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बच्ची को 40 वर्षीय अपहर्ता से छुड़ा लिया गया है। बच्ची का मंगलवार को चिप्पाबरोड थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस की एक टीम ने आरोपी को कवाई-अटरू रोड पर सुबह करीब चार बजे उस समय पकड़ा जब वह बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को शिनाख्त परेड के बाद आरोपी की पहचान का खुलासा किया जाएगा। बारां के पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि अटरू थाना क्षेत्र के पिपलिया चौकी गांव का रहने वाला आरोपी अपने ससुराल गया था जो पीड़िता के घर के पास ही है। उन्होंने बताया कि बच्ची का उस समय मोटरसाइकिल से अपहरण कर लिया गया जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। नाबालिग की तलाश के लिए दस पुलिस दल का गठन किया गया था। हर दल में 15 पुलिसकर्मी शामिल थे। बच्ची को उसके घर से करीब 20 किमी की दूरी पर छुड़ाया गया। इस घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए