लाइव न्यूज़ :

नेपाल के रिजॉर्ट में मृत मिले केरल के आठ पर्यटक, सीएम विजयन ने ‘गहरा शोक’ व्यक्त किया

By भाषा | Updated: January 21, 2020 16:23 IST

नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने बताया कि रिजॉर्ट के कमरे में बेहोश मिले इन भारतीय नागरिकों को एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना पर ‘गहरा शोक’ व्यक्त किया।एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

केरल सरकार ने मंगलवार को कहा कि नेपाल के एक रिजॉर्ट में मृत मिले केरल के आठ पर्यटकों के शवों को जल्द से जल्द राज्य में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना पर ‘गहरा शोक’ व्यक्त किया। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोरका (केरल के प्रवासी मामलों का विभाग) के अधिकारी नेपाल में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। इसमें कहा गया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद कल तक राज्य में लाया जा सकता है।

नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने बताया कि रिजॉर्ट के कमरे में बेहोश मिले इन भारतीय नागरिकों को एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार मृतकों की पहचान प्रबीन कुमार नायर (39), शरण्या (34), रंजीत कुमार टीबी (39), इंदु रंजीत (34), श्री भद्रा (9), अबिनाब सोरया (9), अबी नायर (7), और बैष्णब रंजीत (2) के रूप में हुई है।

हिमालय टाइम्स की खबर के अनुसार दो दंपति और चार बच्चे, 15 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे जो केरल से पोखरा गया था। वे अपने घर वापस लौट रहे थे और सोमवार की रात मकवानपुर जिले के दमन में एवरेस्ट पैनोरमा रिजॉर्ट में रुके थे। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयननेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील