लाइव न्यूज़ :

भोपाल मंडल के आठ स्टेशनों को मिला स्वच्छता का आईएसओ प्रमाण पत्र

By भाषा | Updated: December 30, 2020 14:29 IST

Open in App

भोपाल, 30 दिसंबर पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के आठ स्टेशनों को आईएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

भोपाल मंडल रेल की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंडल के जिन आठ स्टेशनों को यह आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है, उनमें गुना, गंजबासोदा, शिवपुरी, सांची, बीना, इटारसी, होशंगाबाद, और विदिशा स्टेशन शामिल हैं।

भोपाल स्टेशन के पास यह प्रमाण पत्र वर्ष 2019 से ही है।

उल्लेखनीय है कि यह आईएसओ प्रमाण पत्र पर्यावरण के क्षेत्र में किये गए अच्छे कार्यों जैसे स्टेशन पर बेहतर साफ सफाई, यात्रियों के लिए उपलब्ध शुद्ध पेय जल और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में किये गये उल्लेखनीय कार्यों आदि के लिए प्रदान किया जाता है।

भोपाल मण्डल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल के आठ स्टेशनों को आईएसओ प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘हम मंडल के स्टेशनों पर यात्री अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही यात्रियों को शुद्ध वातावरण मुहैया कराने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर काम कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।’’

उन्होंने इसके लिए सभी रेल कर्मियों को बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए